1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केआरके ने 'कट्टी बट्टी' को कहा 'पकाऊ फिल्म'

केआरके ने 'कट्टी बट्टी' को कहा 'पकाऊ फिल्म'

 Published : Sep 15, 2015 10:21 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 07:48 pm IST

नई दिल्ली: कमाल आर खान हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड स्टार हो या कोई पॉलिटीशियन, के आर के किसी भी नहीं बक्शते। इस

केआरके ने 'कट्टी बट्टी'...- India TV Hindi
केआरके ने 'कट्टी बट्टी' को कहा 'पकाऊ फिल्म'

नई दिल्ली: कमाल आर खान हमेशा ही अपने विवादित बयानों के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड स्टार हो या कोई पॉलिटीशियन, के आर के किसी भी नहीं बक्शते। इस बार फिर से वह अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उन्होंने निखिल आडवानी के निर्देशन में बनीं फिल्म 'कट्टी बट्टी' पर निशाना साधा है। के आर के ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा “कट्टी बट्टी” पकाऊ फिल्म है। इस फिल्म में  कंगना ने एक कैंसर से पीड़ित मरीज का किरदार निभाया है। यह फिल्म नहीं चलेगी।"

india tv

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, "आमिर खान सर कट्टी बट्टी देखने के बाद रो पड़े, क्योंकि वह इस फिल्म को देखकर हैरान रह गए थे। क्योंकि निखिल आडवानी की यह अब तक की सबसे खराब फिल्म थी।"

india tv

कमाल यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा "अगर लोगों को ऐसा लगता है कि कंगना ने कभी कोई खराब फिल्म नहीं चुनी तो कृप्या याद कीजिए कंगना इससे पहले वाहियात फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' और 'रज्जो' का भी चयन कर चुकी हैं।

india tv

‘कट्टी बट्टी’ निखिल आडवाड़ी की पिछले हफ्ते रिलीज हुई हीरो के बाद इस साल दूसरी फिल्म है। वही ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के बाद कंगना रनाउत की ये दूसरी फिल्म है।

कमाल आर खान इससे पहले भी कई फिल्मों की ऐसे ही बुराई कर चुके है लेकिन अंतिम फैसला तो जनता जनार्दन ही करेंगे।

अगली स्लाइड में भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन