1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कल्कि कोचलिन ने बेटी साफो और डॉगी संग शेयर की प्यारी-सी तस्वीर

कल्कि कोचलिन ने बेटी साफो और डॉगी संग शेयर की प्यारी-सी तस्वीर

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2020 11:07 pm IST,  Updated : May 16, 2020 11:07 pm IST

कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग इस साल फरवरी में माता-पिता बने। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी की फोटो शेयर करती रहती हैं।

Actress Kalki Koechlin- India TV Hindi
कल्कि कोचलिन ने शेयर की बेटी और पालतू डॉगी की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @KALKIKANMANI

मुंबई: अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने सोशल मीडिया पर अपनी नन्हीं बेटी साफो और डॉगी कियारा संग एक बेहद ही प्यारी-सी तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर कल्कि द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में साफो जमीन पर लेटी हुई, जबकि कियारा बच्चे के करीब बैठकर झपकी लेती नजर आ रही है।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "वैसे यह किसकी जमीन है? #टेरिटरीज #साफो #कियारा।" अभिनेता अभय देओल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बेहद उम्दा!!" अभिनेत्री सयानी गुप्ता लिखती हैं, "अइय्यो.."

हाल ही में कल्कि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वह बंगाली भाषा में लोरी गाकर साफो को सुलाती नजर आ रही थीं। कल्कि का यह रूप और यह गाना लोगों को खूब भाया।

कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग इस साल फरवरी में माता-पिता बने। कल्कि ने इससे पहले साल 2011 में फिल्मकार अनुराग कश्यप संग शादी रचाई थी, लेकिन कुछ सालों बाद ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन