1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हासन ने लॉन्च की अपनी राजनीतिक पार्टी, भीड़ देखकर दंग रह जाएंगे

कमल हासन ने लॉन्च की अपनी राजनीतिक पार्टी, भीड़ देखकर दंग रह जाएंगे

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Feb 21, 2018 10:27 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 11:05 pm IST

पार्टी का नाम और ध्वज को लांच करने के अवसर पर हुई जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती भी उपस्थित थे।

कमल हासन- India TV Hindi
कमल हासन

मदुरै: अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपनी पार्टी मक्कल नीति मैयम (जन न्याय केंद्र) को लांच किया। कमल ने इस अवसर पर अपनी पार्टी झंडे को भी लांच किया। सफेद पृष्ठभूमि के इस झंडे में छह हाथ बने हुए हैं, जिसमें से तीन लाल और तीन सफेद हैं। सभी हाथ एक-दूसरे से मिले हुए हैं और इसके बीच में तारे की आकृति है।

इसके साथ ही, कमल हासन राजनीतिक पार्टी बनाने वाले तमिल फिल्म के एक और अभिनेता बन गए हैं। 

कमल हासन
कमल हासन

पार्टी का नाम और ध्वज को लांच करने के अवसर पर हुई जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती भी उपस्थित थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन