1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कट्टी बट्टी' में इमरान खान-कंगना रनाउत ने 24 घंटे तक किया किस!

'कट्टी बट्टी' में इमरान खान-कंगना रनाउत ने 24 घंटे तक किया किस!

 Published : Aug 26, 2015 05:23 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 06:57 pm IST

मुंबई: इमरान हाशमी को बॉलीवुड का 'सीरीयल किसर' माना जाता है लेकिन अब लगता है उनका यह औधा उनसे जल्द ही छीन लिया जाएगा। इस मामले में इमरान हाशमी को कम्पटीशन देते हुए दिख रहे

'कट्टी बट्टी' में इमरान...- India TV Hindi
'कट्टी बट्टी' में इमरान खान-कंगना रनाउत ने 24 घंटे तक किया किस!

मुंबई: इमरान हाशमी को बॉलीवुड का 'सीरीयल किसर' माना जाता है लेकिन अब लगता है उनका यह औधा उनसे जल्द ही छीन लिया जाएगा। इस मामले में इमरान हाशमी को कम्पटीशन देते हुए दिख रहे हैं इमरान खान जो कंगना रनाउत के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कट्टी बट्टी' में काफी लंबे किसिंग सीन्स देते हुए नजर आएंगे।

वैसे आलिया भट्ट भी लिप-लॉक के मामले में बिल्कुल पीछे नहीं है। आलिया ने अब तक जितनी भी फिल्में की है उसमें उन्होंने अपने हीरो को कम से कम एक किस तो किया ही है।

लेकिन इस बार तो 'बॉलीवुड क्वीन' कंगना ने आलिया का रिकोर्ड तोड़ने की जैसे ठान ही ली है। फिल्म 'कट्टी बट्टी' के गाने 'लिप टू लिप किसियां' की शूटिग के दौरान कंगना और इमरान ने 24 घंटे एक-दूसरे को किस किया। गाने में उन्होंने तीन दिन में आठ घंटे तक चुंबन किया।

निर्माताओं का कहना है कि भारत में स्टॉप मोशन तकनीक का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल गाने 'लिप टू लिप किसियां' में किया गया है।

फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "यह तकनीक भारत में नई है। यह बहुत रोमांचक है। गाना इसके रंग में अच्छे से ढला है। इमरान और कंगना दोनों ने पेशेवर ढंग से इस दृश्य को किया।"

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित 'कट्टी बट्टी' नई उम्र के रिश्ते पर आधारित है। जो रोमांटिक कॉमेडी से शुरू होगी।

अगली स्लाइड में देखे फिल्म इमरान और कंगना का एक किसिंग वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन