1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए बेताब हैं कंगना, बोलीं - अब इंतजार नहीं कर सकती

फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए बेताब हैं कंगना, बोलीं - अब इंतजार नहीं कर सकती

 Published : Jun 16, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 08:40 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग करने के लिए काफी बेताब हो रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में फैंस को बताया।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए बेताब हैं कंगना Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को अपनी आगामी फिल्म 'धाकड़' का एक पोस्टर साझा करते हुए कहा कि वह फिल्म पर काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "हैशटैग धाकड़ की शूटिंग शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"

तस्वीर में कंगना एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रही हैं। बैकग्राउड में एक जलती हुई कार दिखाई दे रही है। वहीं कंगना मशीन गन और पिस्तौल से लैस हैं।

Kangana Ranaut
Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUTफिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए बेताब हैं कंगना

'धाकड़' एक जासूसी थ्रिलर है जिसमें कंगना एजेंट अग्नि का रोल कर रहीं है। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने रुद्रवीर की भूमिका निभाई है। बता दें कि रजनीश रजी घई निर्देशित फिल्म 'धाकड़' 1 अक्टूबर को रिलीज होगी।

'धाकड़' के अलावा, कंगना के आगामी रोस्टर में 'थलाइवी' और 'तेजस' शामिल हैं।

(इनपुट-आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन