1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत के भाई की हुई सगाई, रंगोली चंदेल ने शेयर की तस्वीरें

कंगना रनौत के भाई की हुई सगाई, रंगोली चंदेल ने शेयर की तस्वीरें

 Published : Nov 09, 2019 07:32 am IST,  Updated : Nov 09, 2019 07:32 am IST

कंगना रनौत के भाई की सगाई हुई है। सगाई की फोटोज रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

kangana ranaut brother gets engaged- India TV Hindi
कंगना रनौत के भाई की हुई सगाई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत की सगाई हो गई है। बहन रंगोली चंदेल ने सगाई की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रंगोली ने कपल और फैमिली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

रंगोली ने कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- प्यारे दोस्तों नई शुरूआत के लिए इन्हें अपना आशीर्वाद दें।

एक फोटो में रंगोली अपने पति, बेटे और कंगना के साथ नजर आ रही हैं। कंगना ने सगाई में गोल्डन कलर की सिल्क की साड़ी और पिंक कलर का ब्लाउज पहना था।

 

इस हफ्ते की शुरूआत में रंगोली ने ट्विटर पर रितू को स्पेशल पोस्ट के साथ इंट्रोड्यूस कराया था। उन्होंने कहा- अक्षत उनके घर का पहला इंसान है जो इंटरकास्ट शादी कर रहा है। 

रंगोली ने भाई के बर्थ डे पर बचपन की एक फोटो शेयर की थी जिसमें कंगना और अक्षत नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन