1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मध्य प्रदेश में 'धाकड़' की शूटिंग करेंगी कंगना रनौत, अपनी टीम के साथ सारणी पहुंचीं

मध्य प्रदेश में 'धाकड़' की शूटिंग करेंगी कंगना रनौत, अपनी टीम के साथ सारणी पहुंचीं

 Published : Feb 03, 2021 01:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 02:54 pm IST

डायरेक्टर रजनीश घई की मेगा बजट फिल्म धाकड़ की लीड रोल में हीरोईन कंगना रणौत फिल्म की शूटिंग करने के लिए विद्युत नगरी सारणी पहुंच गई है।

kangana ranaut dhaakad shooting- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में 'धाकड़' की शूटिंग करेंगी कंगना रनौत Image Source : INSTAGARM: KANGANARANAUT

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के सारणी इलाके में धाकड़ फिल्म की शूटिंग होने वाली है। इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभाने वाली है। इसके लिए कंगना अपनी टीम के साथ सारणी पहुंच चुकी है। 

डायरेक्टर रजनीश घई की मेगा बजट फिल्म धाकड़ की लीड रोल में हीरोईन कंगना रणौत फिल्म की शूटिंग करने के लिए विद्युत नगरी सारणी पहुंच गई है। यहां पर कोल माफिया से जुड़े दृश्यों को फिल्माया जाएगा।

'धाकड़' के सेट पर एक्शन मोड में दिखीं कंगना रनौत, अपनी टीम को इस वजह से कहा धन्यवाद

गौरतलब हो कि सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट सारणी के कोल हैंडलिंग प्लांट में कोयले की कालाबाजारी पर आधारित फिल्म धाकड़ की शूटिंग होनी है। इसको लेकर फिल्म से जुड़े लोगों द्वारा लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इतना ही नहीं फिल्म से जुड़े लगभग सभी कलाकार सारणी और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गए हैं। 

खास बात यह है कि यह पहला अवसर है जब सारणी में किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। इसको लेकर आसपास के रहवासियों में खासा उत्साह है।

कंगना ने शेयर किया BTS वीडियो 

कंगना ने कुछ देर पहले ही धाकड़ के सेट से बिहाइंद द सीन वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी टीम की तारीफ की। इस वीडियो में कंगना को एक्शन सीन के लिए रिहर्सल करते देखा जा सकता है। 

किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना का ट्वीट हुआ वायरल, कंगना रनौत सहित बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

1 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म 

बता दें कि कंगना रनौत अभिनीत जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेत्री ने फिल्म के पोस्टर के साथ इस बात की घोषणा की थी। पोस्टर में कंगना के हाथों में तलवार है और बैकग्राउंड में लहूलुहान लाशों के ढेर नजर आ रहे हैं। पोस्टर में वह बेखौफ और खतरनाक दिख रही हैं।

'धाकड़' के अलावा कंगना 'थलाइवी', 'तेजस', 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' में नज़र आएंगी। वो सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करेंगी।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन