1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना का ट्वीट हुआ वायरल, कंगना रनौत सहित बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना का ट्वीट हुआ वायरल, कंगना रनौत सहित बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

 Written By: PTI
 Published : Feb 03, 2021 09:54 am IST,  Updated : Feb 03, 2021 01:41 pm IST

रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है।

rihanna tweet on farmers protest kangana ranaut - India TV Hindi
किसान आंदोलन पर रिहाना का ट्वीट हुआ वायरल Image Source : INSTA: @RIHANNA/KANGANARANAUT

अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। रिहाना (32) विश्व स्तर की पहली स्टार हैं जिन्होंने किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। 

रिहाना ने सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन।’’ रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं और उनके इस ट्वीट को एक घंटे में हजारों लोगों ने रीट्वीट किया। 

'धाकड़' के सेट पर एक्शन मोड में दिखीं कंगना रनौत, अपनी टीम को इस वजह से कहा धन्यवाद

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने रिहाना के ट्वीट की प्रशंसा की, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसकी आलोचना की। अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी इस पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। 

दिलजीत दोसांझ ने रिहाना के ट्वीट के बाद उनका सपोर्ट किया है। 

दिलजीत दोसांझ का पोस्ट
Image Source : INSTAGRAM दिलजीत दोसांझ का पोस्ट

शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

शिबानी दांडेकर ने किया पोस्ट
Image Source : INSTAGRAM शिबानी दांडेकर ने किया पोस्ट

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थनबर्ग ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। थनबर्ग ने ट्वीट किया, ‘‘ हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’’  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन