1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत का बड़ा खुलासा- 'मेरे ड्रिंक्स में मिलाते थे ड्रग्स.. ब्लड टेस्ट हुआ तो बॉलीवुड के कई सितारे जेल में होंगे'

कंगना रनौत का बड़ा खुलासा- 'मेरे ड्रिंक्स में मिलाते थे ड्रग्स.. ब्लड टेस्ट हुआ तो बॉलीवुड के कई सितारे जेल में होंगे'

 Published : Aug 27, 2020 09:30 am IST,  Updated : Aug 27, 2020 09:30 am IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर कई चौंकाने खुलासे हो रहे हैं।इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

kangana ranaut drugs bollywood- India TV Hindi
कंगना रनौत ने सनसनी खेज खुलासा किया है Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर कई चौंकाने खुलासे हो रहे हैं। इसमें रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वो नाबालिग थीं तो उन्हें ड्रिंक में ड्रग्स मिलाकर देते थे, ताकि वो पुलिस के पास न जाए। इसके साथ ही कंगना ने ये भी बताया कि अगर बॉलीवुड में नारकोटिक्स विभाग टेस्क कर ले तो कई सितारे जेल में होंगे। 

कंगना रनौत ने एक ट्वीट में लिखा, "मैं जब नाबालिग थी, तब मेरे मेन्टॉर इतने खतरनाक बन चुके थे कि वो ड्रिंक में ड्रग्स मिलाकर देते थे, ताकि मैं पुलिस के पास न जाऊं। मैं जब सफल हो गई तो सबसे फेमस फिल्म पार्टियों में एंट्री मिलने लगी। तब मेरा उस भयानक दुनिया, ड्रग्स, अय्याशी और माफिया जैसी चीजों से सामना हुआ।"

सुशांत की बहन ने की पीएम मोदी से कंगना रनौत को सुरक्षा देने की मांग, किया ये ट्वीट

एक्ट्रेस ने पीएमओ को टैग करते हुए आगे लिखा, "अगर नारकोटिक्स विभाग बॉलीवुड में आ गया तो कई ए लिस्टर जेल में होंगे। ब्लड टेस्ट हुआ तो कई खुलासे होंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बी-टाउन के इस गटर को भी साफ किया जाए।"

कंगना ने आगे ट्वीट किया, "मैं नारकोटिक्स विभाग की मदद करने के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे सुरक्षा की जरूरत है। मैंने अपने करियर के साथ-साथ जीवन को भी खतरे में डाल दिया है। साफ जाहिर है कि सुशांत कुछ रहस्यों को जानता था, इस वजह से उसे मार दिया गया।"

सुशांत की बहन ने भी कंगना का समर्थन किया है और पीएम मोदी से एक्ट्रेस को सुरक्षा देने की अपील की है। 

इसके बाद कंगना ने सुशांत की बहन को सभी अफवाहों पर विराम लगाने के लिए धन्यवाद कहा है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन