1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धाकड़' की शूटिंग पूरी होने पर कंगना रनौत का इमोशनल पोस्ट, अपने किरदार दिखाई नई झलक

'धाकड़' की शूटिंग पूरी होने पर कंगना रनौत का इमोशनल पोस्ट, अपने किरदार दिखाई नई झलक

 Published : Aug 08, 2021 02:21 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 02:21 pm IST

कंगना अपनी आने वाली फिल्म में 'एजेंट अग्नि' के रूप में नजर आएंगी और जबरदस्त एक्शन भी करती दिखाई देंगी। अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म में एक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे।

'धाकड़' की शूटिंग पूरी होने पर कंगना रनौत का इमोशनल पोस्ट, अपने किरदार दिखाई नई झलक- India TV Hindi
'धाकड़' की शूटिंग पूरी होने पर कंगना रनौत का इमोशनल पोस्ट, अपने किरदार दिखाई नई झलक Image Source : INSTAGRAM: KANGANARANAUT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपकमिंग मूवी 'धाकड़' की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के आखिरी पलों में अभिनेत्री भावुक हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की नई झलक पेश की। कंगना अपनी आने वाली फिल्म में 'एजेंट अग्नि' के रूप में नजर आएंगी और जबरदस्त एक्शन भी करती दिखाई देंगी। अभिनेता अर्जुन रामपाल फिल्म में एक नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे।

कंगना रनौत ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "जैसे-जैसे शूटिंग खत्म होने वाली है, वह फिल्म से परे मुझमें रहेगी…. वह अपने और अपने भीतर के राक्षसों के बावजूद उठेगी #अग्नि #धाकड़।"

थलाइवी से धाकड़ तक, कंगना रनौत ने दिखाई अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक

'धाकड़' के अलावा, कंगना के पास पाइपलाइन में 'थलाइवी', पीरियड ड्रामा 'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'तेजस' जैसी फिल्में भी हैं।

दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना दूसरी बार निर्देशक की भूमिका में नजर आएंगी।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन