1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो क्या कंगना ने ऋतिक को एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहा?

...तो क्या कंगना ने ऋतिक को एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहा?

 Published : Jan 28, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Jan 29, 2016 10:15 am IST

बॉलीवुड के हैंडसम मैन ऋतिक रोशन और सबके दिलों पर राज करने वाली क्वीन कंगना रनाउत के अफेयर की खबरें काफी दिनों से सुर्खियां में आ रही थीं, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तों के बारे में खुलकर मीडिया के सामने बात नहीं की।

hritik roshan ang kangana- India TV Hindi
hritik roshan ang kangana

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के हैंडसम मैन ऋतिक रोशन और सबके दिलों पर राज करने वाली क्वीन कंगना रनाउत के अफेयर की खबरें काफी दिनों से सुर्खियां में आ रही थीं, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तों के बारे में खुलकर मीडिया के सामने बात नहीं की। लेकिन हाल ही में कंगना ने एक चौंकाने वाली बात कह दी है जिसकी वजह से ये कहा जा सकता है कि कंगना और ऋतिक कभी एक-दूसरे को डेट किया करते थे।

ये भी पढ़े- VIDEO: मस्तानी को सताई फिगर की चिंता, 'ट्रिपल एक्स' के लिए बहा रहीं पसीना

खबरों की मानें तो एक लीडिंग एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने उनसे ऋतिक और उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछा की ‘आशिकी 3′ में आप और ऋतिक थे और उनके कहे जाने पर आपको फिल्म से निकला गया? इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा, “ये सारी बातें मुझे पता हैं कहा से आ रही हैं, इस तरह की अफवाहों को अनदेखा करने में भी भलाई हैं। ये एक्स न इनको पता हैं कि किस तरह से अटेंशन को डाइवर्ट किया जाए। मेरे लिए वो चैप्टर अब खत्म हो चूका हैं और मुझे अब इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं हैं|” कंगना के इस बयान से अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा। कही न कही दोनों के रिश्ते करीबी थे।

गौरतलब है कि हाल ही में रितिक ने सुजैन से तलाक लिया था जिसके बाद कंगना का नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा था। कंगना को रितिक के घर जाते हुए भी कई बार देखा गया है।

कंगना और रितिक ने एक साथ फिल्म कृष-3 में साथ काम किया था जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। हालंकि कुछ दिनों पहले ही मामी फिल्म फेस्टिवल में कंगना को रितिक को अंदेखा करते हुए देखा गया। यह दीगर बात है कि दोनों के बीच की दूरियों का कारण अभी पता नहीं चला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन