1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, बेटी संग खेलते दिखे रणवीर, दुआ ने छुपाया चेहरा

दीपिका पादुकोण ने शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें, बेटी संग खेलते दिखे रणवीर, दुआ ने छुपाया चेहरा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 08, 2026 08:48 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 08:48 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ के जन्मदिन पर कुछ खूबसूरत और प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और रणवीर बेटी दुआ के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

Ranveer Singh- India TV Hindi
बेटी दुआ के दूसरे बर्थडे पर रणवीर-दीपिका ने शेयर की तस्वीरें। Image Source : INSTAGRAM/@RANVEERSINGH

बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर उन्होंने फैंस को जबरदस्त तोहफा दिया है। दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बेटी दुआ की झलक भी देखने को मिली। कपल ने पहली बार दिवाली 2025 के मौके पर फैंस को दुआ का चेहरा दिखाया था और अब दुआ के दूसरे जन्मदिन पर फिर रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है और इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। ये तस्वीरें उनकी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर आई हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस इस पर रिएक्ट करने से खुद को नहीं रोक पाए।

बेटी दुआ का दूसरा बर्थडे और दीपिका का मेटर्निटी फोटोशूट

इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दीपिका पादुकोण लेसी आउटफिट में खूबसूरती से अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं और रणवीर के साथ पोज़ दे रही हैं। रणवीर और दीपिका के साथ उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं, जो कभी अपना चेहरा छिपाती दिखीं तो कभी पापा रणवीर के साथ खेलती नजर आईं। इन तस्वीरों में रणवीर-दीपिका की खुशी साफ झलक रही है, क्योंकि जल्दी ही उनकी जिंदगी में एक और खुशी दस्तक देने जा रही है। दोनों अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्सुक हैं।

दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो और रणवीर का प्यार भरा अंदाज

इन तस्वीरों में दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। वहीं रणवीर का अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्यार भरा अंदाज भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा- 'बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े होते जा रहे हैं। आप सबकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।' तस्वीरें शेयर होते ही सोशल मीडिया पर दुआ के लिए प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। फैंस इस परिवार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और कई लोग उन्हें "परफेक्ट फ़ैमिली" कह रहे हैं।

अप्रैल में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल अप्रैल में ही दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। कपल ने अपनी बेटी की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि जल्दी ही दुआ बड़ी बहन बनने वाली हैं और दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। शेयर की गई तस्वीर में दुआ के हाथ में एक प्रेग्नेंसी किट थी, जिसके साथ कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह अब 'प्रलय' की शूटिंग में जुट चुके हैं। हाल ही में प्रलय के सेट से रणवीर की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे। वहीं दीपिका, शाहरुख खान की 'किंग' और अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी पर दिया अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे रात-दिन, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन