1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाराष्ट्र के CM पर कंगना रनौत ने फिर बोला हमला, आदित्य ठाकरे पर भी साधा निशाना

महाराष्ट्र के CM पर कंगना रनौत ने फिर बोला हमला, आदित्य ठाकरे पर भी साधा निशाना

 Updated : Sep 15, 2020 12:07 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत करीब 5 दिन मुंबई में रहने के बाद वापस मनाली लौट गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार को लेकर ट्वीट किया है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिली कंगना रनौत, जल्द हो सकती हैं यूरोप के लिए रवाना- India TV Hindi
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिली कंगना रनौत, जल्द हो सकती हैं यूरोप के लिए रवाना Image Source : PTI

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच बढ़ते तनाव के बाद अभिनेत्री लगभग 5 दिन मुंबई में बिताने के बाद आज मनाली के लिए रवाना हो गई हैं।  उनके साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी नजर आई। रविवार को वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात  करके बीएमसी विवाद में न्याय दिलाने की अपील की। मुंबई से जाने के बाद कंगना से ट्वीट करके शहर से जाने का दुख व्यक्त किया। 

कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर एक बार फिर हमला बोला है। साथ ही आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा है। 

Latest Bollywood News

Kangana Ranaut Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:02 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर कंगना ने फिर बोला हमला

    कंगना ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की बेसिक समस्या ये है कि मैंने आखिर क्यों मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट को एक्सपोज किया, जिनके साथ उनका बेटा आदित्य ठाकरे घूमता-फिरता था। ये मेरा बड़ा क्राइम है और अब वो मुझे फिक्स करना चाहते हैं। ओके आप कोशिश कीजिए। देखते हैं कि कौन किसे फिक्स करता है।" 

  • 2:16 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    शिवसेना नेता ने कंगना रनौत पर किया ट्वीट

    शिवसेना एमएलएल ने सरनाइक ने लिखा है- कुत्ते की पूंछ नली में डालने से सीधी नहीं होती।

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    मनाली पहुंची कंगना रनौत

    कंगना रनौत अपने होमटाउन मनाली पहुंच गई हैं।

  • 12:25 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    कंगना ने फिर लिया सोनिया गांधी का नाम

  • 12:24 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    कंगना ने ट्वीट करके बताया चंडीगढ़ उतरते ही कम हो गई सिक्योरिटी

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    कंगना रनौत ने किए फिर ट्वीट, देखिए क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन