1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने भाई के रिसेप्शन पर अपनाया ट्रेडिशनल पहाड़ी लुक, देखें खूबसूरत तस्वीरें

कंगना रनौत ने भाई के रिसेप्शन पर अपनाया ट्रेडिशनल पहाड़ी लुक, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 Published : Nov 16, 2020 07:52 am IST,  Updated : Nov 16, 2020 08:03 am IST

कंगना रनौत अपने भाई अक्षत की शादी में खूब एंजॉय कर रही हैं। वहीं रिसेप्शन में वह खूबसूरत पहाड़ी लुक में नजर आईं।

कंगना रनौत ने भाई के रिसेप्शन पर अपनाया ट्रेडिशनल पहाड़ी लुक, देखें खूबसूरत तस्वीरें- India TV Hindi
कंगना रनौत ने भाई के रिसेप्शन पर अपनाया ट्रेडिशनल पहाड़ी लुक, देखें खूबसूरत तस्वीरें Image Source : TWITTER/KANGANATEAM

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना  रनौत इन दिनों भाई की शादी में काफी बिजी है। वह भाई अक्षत की शादी के सेरेमनी का पूरा लुफ्ट उठा रही हैं। जिसकी तस्वीरें वह लगातार सोशल मीडिया में शेयर कर रही हैं। हाल में ही कंगना ने भाई की शादी की तस्वीरें शेयर की थी। वहीं अब उन्हंने भाई-भाभी के रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह पहाड़ी लुक में नजर आ रही हैं। 

कंगना ने सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह ट्रेडिशनल पहाड़ी आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने खूबसूरत क्रीम कलर की साड़ी कैरी की हुई है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचली टोपी और शॉल भी पहना हुआ है। 

कंगना ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खूबसूरत चोकर और ईयररिंग्स के साथ मेसी बन के साथ अपने लुक को पूरा किया है। 

Photos: पर्पल कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं कंगना रनौत, देखिए उनके भाई की शादी की तस्वीरें

कंगना ने इन फोटोज को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'आज अक्षत ऋतू के वेडिंग धाम (रिसेप्शन) के लिए मेरा ट्रेडिशनल पहाड़ी अटायर।' 

 भाई अक्षत की शादी में कंगना रनौत ने नीले, बैंगनी और हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना। उन्होंने  हैवी ज्वैलरी के साथ बालों में लाल गुलाब का फूल लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने कुछ दिनों पहले ही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक की शूटिंग खत्म की है। इसके बाद उन्होंने 'तेजस' और 'धाकड़' फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन