1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आसान नहीं था कंगना रनौत के लिए 'थलाइवी' के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना, सेहत को हुआ था भारी नुकसान

आसान नहीं था कंगना रनौत के लिए 'थलाइवी' के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना, सेहत को हुआ था भारी नुकसान

 Published : Nov 04, 2020 04:00 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 04:06 pm IST

कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था। एक्ट्रेस अब फिट हो चुकी हैं और अपने फिटनेस के सफर को फैंस के साथ शेयर किया है।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
Kangana Ranaut  Image Source : TWITTER/KANGANA RANAUT

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर निजी और प्रोशेफनल जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना कोई ना कोई ऐसा पोस्ट कर देती हैं जो उन्हें उनके फैंस से जोड़े रहता है। अभिनेत्री ने अब अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म थलाइवी के बारे में एक ट्वीट किया है। इस फिल्म के लिए कंगना ने 20 किलो वजन बढ़ाया था, लेकिन अब अभिनेत्री ने अपने आप को फिर से फिट कर लिया है। कंगना ने अपने फिट होने के सफर को ट्वीट कर फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें किस तरह के फिजिकल चैलेंज का सामना करना पड़ा। 

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ किया मानहानि केस, लगाया बदनाम करने का आरोप

कंगना रनौत ने फैंस के साथ अपने फिटनेस के सफर को साझा करते हुए फिल्म में अपने लुक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना फिल्म में निभाए जाने वाले जयललिता के लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ कंगना ने ट्वीट किया- 'मैंने भारतीय स्क्रीन पर पहली सुपर ह्यूमन गर्ल का किरदार निभाया है। 30 की उम्र में मुझे थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना था और भरतनाट्यम करना था। जिसकी वजह से मेरी कमर को भारी नुकसान भी हुआ लेकिन परफेक्शन के साथ रोल निभाने के लिए ये करना ही था।'  

इससे पहले कंगना ने एक और ट्वीट किया था। इस तस्वीर में कंगना वर्कआउट करते हुए दिखाई दीं। तस्वीर पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा- 'मेरी फिट बॉडी में वापिस आने की जर्नी आसान नहीं थी। मुझे अच्छा लग रहा है लेकिन 7 महीनों में भी मैं पहले जैसा स्टेमिना नहीं पा पाई हूं। अभी भी 5 किलो वजन कम करना बाकी है। जब डायरेक्टर विजय सर ने मुझे थलाइवी की फुटेज दिखाई और तो सब ठीक लगा।' 

कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने भेजा दूसरा नोटिस, 10 नवंबर को होना है पेश

आपको बता दें, कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' तमलिनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। कंगना रनौत ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म के अलावा कंगना की झोली में तेजस फिल्म भी है। इस फिल्म पर काम करना अभिनेत्री ने शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वो इस फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन