1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका की शादी पर बोलीं कंगना- वो बहुत एक्साइटेड और खुश हैं

प्रियंका की शादी पर बोलीं कंगना- वो बहुत एक्साइटेड और खुश हैं

 Published : Aug 01, 2018 05:56 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 05:56 pm IST

प्रियंका चोपड़ा की शादी पर कंगना रनौत ने कहा कि काफी एक्साइटेड और खुश हैं. 

निक जोनस के साथ...- India TV Hindi
निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अफेयर पिछले कुछ समय से चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने प्रियंका और निक की शादी को लगभग कंफर्म कर दिया है।

वॉग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2018 में जब कंगना से प्रियंका की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैंने प्रियंका से बात की और उन्हें बधाई दी. वो बहुत एक्साइटेड और खुश थीं। वो मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। मैं शादियों और सगाई समारोहों से बहुत खुश हो जाती हूं।

उनसे पूछा गया कि क्या प्रियंका ने शादी की तारीख कंफर्म कर दी है। इसपर कंगना ने कहा- मुझसे नहीं.

निक और प्रियंका ने पिछले साल MET gala में साथ में अपीयरेंस दी थी। उसके बाद से उन्हें कई जगहों पर साथ देखा गया था. उसके बाद निक, प्रियंका के परिवार से मिलने मुंबई भी आए थे। खबरों के मुताबिक, दोनों ने प्रियंका के बर्थडे (18 जुलाई) को सगाई भी कर ली है।

प्रियंका पिछले 2 साल से बॉलीवुड से दूर थीं। कुछ समय पहले उन्होंने अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' साइन की थी, जिसमें उनके साथ सलमान खान थे। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सगाई की बात कह कर इस फिल्म को छोड़ दिया। अब कटरीना कैफ ने फिल्म में प्रियंका की जगह ले ली है.

प्रियंका ने 'भारत' भले ही छोड़ दी है, लेकिन वो सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर हैं।

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका और निक की शादी के सवाल पर शाहरुख खान का अटपटा जवाब, कभी जुड़ा था साथ नाम​

सुहाना खान ने कहा- ट्रोलिंग से पड़ता है फर्क, बचपन में अटेंशन से थी नफरत

​Friday Release: ‘फन्ने खां’, ‘मुल्क’ और ‘कारवां’ में कौन मारेगा बाज़ी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन