1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने लिखी कविता 'आसमान', प्यार और जिंदगी को यूं किया बयां, देखें वायरल वीडियो

कंगना रनौत ने लिखी कविता 'आसमान', प्यार और जिंदगी को यूं किया बयां, देखें वायरल वीडियो

 Published : May 18, 2020 03:24 pm IST,  Updated : May 18, 2020 03:44 pm IST

कंगना रनौत ने खुद इस कविता को लिखा है और अपनी आवाज दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत ने लिखी कविता आसमान Image Source : INSTAGRAM: @TEAM_KANGANA_RANAUT

 

लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत परिवार के साथ मनाली में टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ पोस्ट करके अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक कविता लिखी है, जिसका शीर्षक है 'आसमान' । आज उनकी यह कविता सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई। इस कविता को टीम कंगना रनौत द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत का वाइस-ओवर है।

उनकी टीम ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "कंगना रनौत ने अपनी अनगिनत प्रतिभाओं में से एक और प्रतिभा का खुलासा किया, कविता 'आसमान' का लेखन और निर्देशन उन्होंने खुद ही किया है। इस परीक्षा की घड़ी में यह विचारों को भोजन देने के समान है।"

वीडियो में कंगना अपने विचारों को दर्शाती नजर आ रही हैं, उनको मनाली की वादियों में खुबसूरत वक्त बिताते देखा जा सकता है। इस कविता को उन्होंने अपनी अवाज में रिकार्ड किया है।

वीडियो को कंगना के घर में शूट किया गया है, जिसमें कंगना को बिना मेकअप के, चाय पीते हुए, लिखते हुए, घास पर लेटे हुए और एक चिमनी के सामने बैठे हुए देखा जा सकता है।  इससे पहले कंगना ने इसका छोटा-सा टीजर रिलीज किया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था। 

कंगना रनौत इससे पहले मदर्स डे पर भी कविता लिख चुकी हैं। उन्होंने दुनिया की सभी मांओं के लिए अपने खास शब्दों को समर्पित किया था।

फिल्मों की बात करें तो कंगना 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन