1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में कंगना रनौत ने लिखी कविता 'आसमान', अपनी आवाज की झलक की शेयर, देखें वीडियो

लॉकडाउन में कंगना रनौत ने लिखी कविता 'आसमान', अपनी आवाज की झलक की शेयर, देखें वीडियो

 Published : May 17, 2020 06:18 pm IST,  Updated : May 17, 2020 06:19 pm IST

कंगना रनौत ने मदर्स डे पर भी दुनिया की सभी मांओं के लिए एक कविता लिखी थी। वो इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत ने लिखी कविता Image Source : INSTAGRAM: @TEAM_KANGANA_RANAUT

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में सभी घर पर रहकर समय का सदुपयोग कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस दौरान एक कविता लिखी है और अपनी आवाज दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी छोटी-सी झलक पेश की है। पूरी कविता, जिसका टाइटल 'आसमान' है, कल रिलीज होगी। 

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्रकृति के बीच समय बिता रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक कविता, सीधे आर्टिस्ट कंगना रनौत के दिल से.. उनकी आवाज में.. 'आसमान' पर कल पहुंचेंगे।'

बता दें कि इससे पहले कंगना ने मदर्स डे पर भी दुनिया की सभी मांओं के लिए एक कविता लिखकर समर्पित की थी। साथ ही अपने लिखे कुछ शब्द भी खुद से बयां किए थे।

कंगना ने 'गैंगस्टर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वो 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन