शिमला: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुंबई यात्रा में देरी हो सकती है, क्योंकि मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में उन्होंने जो कोरोनोवायरस जांच के लिए सैंपल दिए थे, वह फेल हो गए हैं। हालांकि, उनकी बहन और सहायक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंडी शहर में तैनात एक सरकारी डॉक्टर ने बताया, "कंगना का कोरोनोवायरस सैंपल फेल हो गया है। बुधवार को दूसरा सैंपल लिया जाएगा।" अभिनेत्री अपने मंडी जिले में अपने पैतृक घर में हैं।
Related Stories
मेडिकल कॉलेज नेरचौक के एमएस डॉ. जीवानंद चौहान ने इस बात की पुष्टि की है कि कंगना का सैंपल जांच में फेल हो गया है। उन्होंने बताया कि सैंपल सही अगर ठीक तरीके से नहीं लिया जाता है तो उसकी रिपोर्ट इनकंक्लूजिव आती है। अब नियमों के तहत कल उनका दोबारा सैंपल लिया जाएगा और जांच के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में कंगना का 9 सितंबर को मुंबई जाना मुश्किल लग रहा है।
बता दें कंगना रनौत ने वीडियो जारी करके इस बात की जानकारी दी थी कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और उन्होंने ऐलान किया था कि जिसमें हिम्मत है वो उन्हें रोककर दिखाए।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)