1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP के राष्ट्रीय महासचिव बोले- उद्धव जी, गलत नंबर डायल हो रहा

BJP के राष्ट्रीय महासचिव बोले- उद्धव जी, गलत नंबर डायल हो रहा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2020 08:19 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 08:19 am IST

शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है, "उद्धव जी, गलत नंबर डायल हो रहा है।"

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
Uddhav Thackeray Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेशनल यूनिट से भी अब प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है, "उद्धव जी, गलत नंबर डायल हो रहा है।" मुरलीधर राव ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, "हरामखोर जैसे शब्दों का उपयोग राजनीतिक संवाद में शोभा नहीं देता। यह शब्द ऐसे लोगों के खिलाफ इस्तेमाल हो रहा है, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार नेता भी नहीं हैं, सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत और पालघर मॉब लिंचिंग के मामले में न्याय चाहते हैं और स्वच्छ बॉलीवुड की मांग रखते हैं।"

राव ने शिवसेना नेताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा, "छत्रपति शिवाजी की कर्मभूमि और बालासाहेब ठाकरे की जन्मभूमि में राजनीतिक युद्ध जीतने के लिए इंसानियत को गंवाना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री उद्धव जी गलत नंबर डायल हो रहा है।"

सुशांत सिंह राजपूत मामले में भाजपा की तरफ से पी. मुरलीधर राव शुरुआत से ही मुखर रहे हैं। भाजपा महासचिव सुशांत सिंह राजपूत केस की एनआईए से जांच कराने की मांग भी उठा चुके हैं। उनका कहना था कि बॉलीवुड में दुबई आदि से ड्रग्स की सप्लाई होती है। चूंकि सुशांत सिंह राजपूत केस की कई कड़ियों के लिंक बाहरी देशों से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इस नाते इस केस की सही जांच एनआईए ही कर सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत