1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने की मांग- मेरा ड्रग टेस्ट करवाया जाए

कंगना रनौत ने की मांग- मेरा ड्रग टेस्ट करवाया जाए

 Published : Sep 08, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 07:36 pm IST

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग कनेक्शन पर जांच करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद अभिनेत्री ने खुद का ड्रग टेस्ट करवाए जाने की मांग की है। 

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग कनेक्शन पर जांच करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद अभिनेत्री ने खुद का ड्रग टेस्ट करवाए जाने की मांग की है। कंगना ने ट्विटर पर एक न्यूज रिपोर्ट के क्लिप को साझा किया है जिसमें इस बात का जिक्र है कि मुंबई पुलिस उनके द्वारा ड्रग इस्तेमाल किए जाने की जांच करेगी।

कंगना ने ट्वीट कर कहा, "मुझे मुंबई पुलिस और अनिल देशमुख को अपनी सहायता प्रदान कर बेहद खुशी होगी। कृपया मेरे ड्रग टेस्ट, मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच करें, अगर आपको ड्रग पेडलर्स से कोई लिंक मिलता है, तो अपनी गलती मानूंगी और हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगी, आपसे मिलने का इंतजार है।"

महाराष्ट्र सरकार बनाम कंगना रनौत की इस जारी जंग में राज्य के गृहमंत्री देशमुख ने कंगना के एक्स-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के एक इंटरव्यू को आधार बनाकर यह आदेश दिया, जिसमें पहले दिए इस साक्षात्कार में अध्ययन ने दावा किया था कि वह ड्रग्स का सेवन करती हैं। हालांकि अध्ययन ने भी ट्वीट करके लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वो इस मामले में उनका नाम ना लाएं।

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

Exclusive: CBI करा सकती है रिया चक्रवर्ती समेत कुछ लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन