1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिर आमने-सामने होंगी कंगना और ऋतिक की फिल्म, एकता ने बदली Mental Hai Kya की रिलीज डेट

फिर आमने-सामने होंगी कंगना और ऋतिक की फिल्म, एकता ने बदली Mental Hai Kya की रिलीज डेट

 Published : May 07, 2019 10:01 pm IST,  Updated : May 07, 2019 10:01 pm IST

ऋतिक रोशन की सुपर 30 और कंगना रनौत की मेंटल है क्या? की फिल्म एक बार फिर आमने सामने होगी। जी हां एकता कपूर ने मेंटल है क्या का रिलीज डेट बदलकर 21 जून से 26 जुलाई कर दिया है।

कंगना रनौत और ऋतिक...- India TV Hindi
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की सुपर 30 और कंगना रनौत की मेंटल है क्या? की फिल्म एक बार फिर आमने सामने होगी। जी हां एकता कपूर ने मेंटल है क्या का रिलीज डेट बदलकर 21 जून से 26 जुलाई कर दिया है। कई साल के बाद फिल्म के बहाने ही दोनों स्टार एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं। राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म ‘मैंटल है क्या?’ पहले 21 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। लेकिन देखने वाली बात ये है कि इसी डेट को ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ भी रिलीज होने वाली है। इस हिसाब से दोनों फिल्में आपस में टकराएंगी हैं।

जाहिरा है, ऋतिक और कंगना की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। ऐसे में अगर दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होती हैं तो दोनों की कमाई पर भी फर्क़ पड़ेगा। अब देखना होगा कि मैंटल हो क्या की रिलीज डेट चेंज होनें के बाद क्या ऋतिक अपनी फिल्म की डेट आगे बढ़ाएंगे?। बता दें कि कंगना के साथ इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है।

बता दें कि इससे पहले सुपर 30 गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन उस समय कंगना की 'मणिकर्णिका' की रिलीज डेट फाइनल कर दी गई जिसके चलते उनकी फिल्म को आगे बढ़ाया गया और इसकी तारीख 26 जुलाई तय की गई। अब एक बार फिर ऋतिक की फिल्म पर्दे पर कंगना की फिल्म से टकराने को तैयार है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन