1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल का होने की वजह किया गया उन्हें जज

कंगना रनौत ने कहा कि हिमाचल का होने की वजह किया गया उन्हें जज

 Published : Oct 22, 2020 09:16 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 09:16 am IST

कंगना रनौत इन दिनों अपने घर में हो रही शादियों का जश्न मना रही हैं और खूब लुत्फ भी उठा रही हैं। 

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : TWITTER/@KANGANATEAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दावा किया कि शुरुआती दिनों में हिमाचल प्रदेश का होने की वजह से उन्हें जज किया गया। कंगना ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से कहा, "हिमाचल फिल्म शूट के लिए एक नया लोकप्रिय स्थल बन गया है। शुरुआत में मैं जब लोगों से यह कहती थी कि मैं हिमाचल से हूं, लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते थे, और वे मेरे दूरदराज के गांव से आने की वजह से मुझे जज करते थे। वाणिज्यिक रूप से यहां अच्छा विकास हुआ है, चलिए पर्यावरणीय दृष्टि से भी इसे लाभकारी बनाते हैं।"

एक अलग ट्वीट में अभिनेत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूकता फैलाई। कंगना ने कहा, "हिमाचल प्रदेश आइए लेकिन प्लास्टिक खासकर के खाली बोतल और चिप्स के पैकेट जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक को यहां-वहां नहीं फेंके। यह खूबसूरत घाटी(स्फीति घाटी) कुछ दिनों में बड़ा कचरा का ढेर बन सकता है, अगर वहां असभ्य शहरी पहुंच जाएं। कृपया ऐसा न करें।"

कंगना रनौत के घर 10 साल बाद हो रही है शादी, सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरें

बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपने घर में हो रही शादियों का जश्न मना रही हैं और खूब लुत्फ भी उठा रही हैं। कंगना के घर में उनके भाई अक्षत और करण की शादी हो रही हैं। कंगना ने रस्मों की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में 'थलाइवी' फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नज़र आएंगी। इसके अलावा वो 'तेजस' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन