1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता को पसंद नहीं था कंगना का स्टाइल

पिता को पसंद नहीं था कंगना का स्टाइल

 Published : Jan 16, 2017 12:03 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 12:03 pm IST

कंगना रनौत को सिनेमाजगत में अपनी फिल्मों की समझ को लेकर तो जाना ही जाता है, साथ ही वह अपने अपने फैशन की अच्छी जानकारी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हालांकि, कंगना का कहना है कि...

kangana- India TV Hindi
kangana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सिनेमाजगत में अपनी फिल्मों की समझ को लेकर तो जाना ही जाता है, साथ ही वह अपने अपने फैशन की अच्छी जानकारी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। हालांकि, कंगना का कहना है कि उन्हें फैशन में आगे रहने के लिए काफी लंबा समय नहीं लगा। कंगना ने कहा कि वह अपनी युवावस्था से ही अपने लुक को लेकर नए-नए बदलाव करती रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

एक बयान में कंगना ने कहा, "मैंने एक छोटे कस्बे से अपने सफर की शुरुआत की और मुझे एक फैशन दिग्गज बनने में अधिक समय नहीं लगा। मैं युवावस्था से ही अपने लुक के साथ नए-नए बदलाव करती रही हूं। ऐसा भी नहीं है कि इस फैशन की वजह से मैं अपने गृहनगर में कुछ अलग महसूस करती हूं।"

कंगना ने कहा कि उनके पिता को उनका स्टाइल पसंद नहीं आता था। वह काफी गुस्सा हो जाते थे। हालांकि, कंगना इसकी परवाह नहीं करती थी।

कंगना इन दिनों विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'रंगून' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह भारत के स्वतंत्रता संघर्ष से पहले 1940 के दौरान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में कंगना के अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा कंगना को उनकी दो आगामी फिल्मों 'रानी लक्ष्मीबाई' और 'सिमरन' में भी देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन