1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अभिनेता के बेटे से हुई शाहिद की बहन सना की सगाई

इस अभिनेता के बेटे से हुई शाहिद की बहन सना की सगाई

 Published : Jan 13, 2017 06:39 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 06:39 pm IST

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी छोटी बहन सना कपूर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सना की सगाई मंयक गुपचुप बॉलीवुड के अभिनेता...

shahid- India TV Hindi
shahid

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी छोटी बहन सना कपूर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सना की सगाई मंयक गुपचुप मयंक पाहवा से हुई है। मयंक अभिनेता मनोज पाहवा और अभिनेत्री सीमा पाहवा के बेटे हैं। शाहिद की ही तरह उनकी बहन ने भी काफी निजी तरीके से सगाई की। लेकिन खबरों के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा है कि इनकी सगाई इतने शांत तौर पर केवल दिवंगत अभिनेता ओमपुरी के कारण हुई है। वह पाहवा परिवार के काफी करीब माने जाते थे।

इसे भी पढ़े:-

सना और मयंक की सगाई की जानकारी भी ओमपुरी की पत्नी नंदिता ने ही दी है। या फिर यूं कहे कि अचानक उनके मुंह से यह बात निकल गई। एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ओमपुरी के निधन से पहले का माहौल बताते हुए कहा, "हम पंकज कपूर की बेटी और पाहवा के बेटे की सगाई में जाने वाले थे। ओम ने मुझे फोन किया था।" इसी के बाद सना की गुपचुप सगाई की खबरें मीडिया में आने लगीं। हालांकि कपूर या पाहवा परिवार ने इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है।

सना ऐसे तो शाहिद की सौतेली बहन हैं, लेकिन वह उनके बेहद करीब हैं। उन्होंने अपने बड़े भाई शाहिद की ही फिल्म 'शानदार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म की पूरी कहानी सना की ही डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में शाहिद उनके वेडिंग प्लेनर का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन