1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर स्वंयवर करने जा रही हैं राखी सावंत

एक बार फिर स्वंयवर करने जा रही हैं राखी सावंत

 Published : Jan 13, 2017 03:54 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 03:54 pm IST

राखी सावंत की शादी को लेकर हाल ही में उनकी खास दोस्त, मॉडल से नन बनीं सोफिया बयात ने यह इच्छा जताई था कि वह इस साल शादी के बंधन में बंध जाए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ राखी का कहना है कि...

rakhi- India TV Hindi
rakhi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत की शादी को लेकर हाल ही में उनकी खास दोस्त, मॉडल से नन बनीं सोफिया बयात ने यह इच्छा जताई था कि वह इस साल शादी के बंधन में बंध जाए। लेकिन वहीं दूसरी तरफ राखी का कहना है कि फिलहाल वह अकेली खुश हैं, बावजूद इसके वह दूसरे रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अपने लिए भाग्यशाली वर तलाश सकें। हालांकि, राखी इसमें जल्दबाजी करना नहीं चाहती। राखी ने कहा, "मैं अकेली खुश हूं। जब मैं बाबा रामदेव, नरेंद्र मोदी, सलमान खान और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को बिना शादी के देखती हूं तो खुद को भाग्यशाली मानती हूं।"

इसे भी पढ़े:-

राखी 'मालामाल विकली', 'क्रेजी 4' और '1920 जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। इससे पहले वह 2009 में रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इलेश परुजनवाला को शादी के लिए चुना था। हालांकि, अब वे अलग हो गए हैं।

पिछले साल राखी एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने इलेश को पैसों की वजह से चुना था। राखी ने कहा, "अभी मेरी शादी का समय नहीं है। मैं सही व्यक्ति की तलाश में हूं, जो अमीर, मेहनती, सामाजिक और शक्तिशाली हो। 'राखी का स्वयंवर' के दूसरे सीजन के साथ मैं खुद के लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश करूंगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन