1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों खास दोस्त राखी सांवत बन गईं सोफिया हयात की परेशानी का कारण?

क्यों खास दोस्त राखी सांवत बन गईं सोफिया हयात की परेशानी का कारण?

 Published : Jan 11, 2017 07:35 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 07:35 pm IST

सोफिया हयात इन दिनों काफी परेशान हैं। उनकी इस चिंता का कारण उन्हीं की खास दोस्त अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत बन गई हैं। दरअसल सोफिया चाहती हैं कि राखी...

rakhi- India TV Hindi
rakhi

मुंबई: मॉडल और अभिनेत्री से नन बनी सोफिया हयात इन दिनों काफी परेशान हैं। उनकी इस चिंता का कारण उन्हीं की खास दोस्त अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत बन गई हैं। दरअसल सोफिया चाहती हैं कि राखी इस साल शादी के बंधन में बंध जाएं। सोफिया ने कहा, "राखी सावंत बहुत ही मेहनती हैं। वह नदी की तरह हैं, जो हमेशा बहती रहती हैं और कभी रुकती नहीं। प्रत्येक लड़की को राखी को अपना नैतिक मॉडल बनाना चाहिए। मैं भाग्यशाली हूं कि वह मेरी खास दोस्त हैं।"

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "लेकिन, इन दिनों मैं उन्हें लेकर चिंतित हूं। मैं चाहती हूं कि वह जल्द से जल्द शादी कर ले, काश! इसी साल। मैं उनके लिए सही व्यक्ति की तलाश में हूं।" राखी 'मालामाल विकली', 'क्रेजी 4' और '1920' जैसी फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। इससे पहले वह रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इलेश परुजनवाला को शादी के लिए चुना था। लेकिन इसके बाद वे अलग हो गए।

पिछले साल राखी एक इंडरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने इलेश को पैसों की वजह से चुना था। राखी का पक्ष लेते हुए सोफिया ने कहा, "मुझे लगता है कि राखी को गलत समझा जाता है। भले ही वह 'सेक्स सिम्बल' लगती हों, लेकिन अंदर से वह संत है। उनसे शादी करने वाला व्यक्ति भाग्यशाली होगा।"

सोफिया 'वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की', 'बिग बॉस 7' और 'कॉमेडी नाइट बचाओ' में भी काम कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन