1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डब्बू रतनानी के लिए टॉपलेस हुईं दिशा पटानी

डब्बू रतनानी के लिए टॉपलेस हुईं दिशा पटानी

 Published : Jan 11, 2017 02:57 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 03:24 pm IST

दिशा पटानी ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के नए कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। डब्बू रतनानी जल्द ही अपना कैलेंडर लॉन्च करने वाले हैं। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी यह तस्वीर पोस्ट की है।

disha- India TV Hindi
disha

नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एमएस धौनी: द अन्टोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म उनका किरदार बहुत ज्यादा तो नहीं था, लेकिन इसके काफी सराहा गया था। अब दिशा ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के नए कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

डब्बू रतनानी जल्द ही अपना कैलेंडर लॉन्च करने वाले हैं। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी यह तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को लेकर उनका कहना है कि इसमें सिर्फ उनका बैक दिख रहा है और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इस पोज का आइडिया भी डब्बू रतनानी का था। साथ ही दिशा ने यह भी बताया कि उन्होंने पहली बार डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट किया है।

बता दें कि दिशा इन दिनों अपनी भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सोनू सूद, अमायरा दस्तूर और दिग्गज अभिनेता जैकी चैन भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म के सभी सितारे अपनी इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

बता दें कि, दिशा के अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोनी, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, संजय दत्त, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों ने भी फोटोशूट करवाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन