1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धाकड़' से कंगना रनौत की नई तस्वीर और मजेदार कैप्शन हंसने पर कर देगा मजबूर

'धाकड़' से कंगना रनौत की नई तस्वीर और मजेदार कैप्शन हंसने पर कर देगा मजबूर

 Published : Feb 12, 2021 10:46 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 10:49 am IST

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपकमिंग मूवी 'धाकड़' से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। 

kangana ranaut shares new pic from Dhaakad- India TV Hindi
डायरेक्टर रजनीश घई के साथ कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीर  Image Source : TWITTER: @KANGANATEAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में है। वो अपनी अपकमिंग मूवी 'धाकड़' की शूटिंग कर रही हैं, जिसके फोटोज और वीडियो वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी नई फोटो शेयर की है, जिसका कैप्शन पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। इसके साथ ही कंगना ने ये भी बताया है कि कितनी मेहनत करके एक्शन सीन्स की शूटिंग हो रही है। 

कंगना रनौत ने अपनी जो फोटो शेयर की है, उसमें वो धाकड़ के डायरेक्टर रजनीश घई के साथ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा- "10वीं नाइट शिफ्ट, नॉन स्टॉप एक्शन, 14 घंटे की शिफ्ट जो सुबह जाकर खत्म हुई, लेकिन हमारे चीफ रजनीश घई ऐसे थे, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। खैर, मैं पूरी आपकी हूं। जारी रखिए।'

कंगना रनौत ने खुद की तुलना मेरिल स्ट्रीप, गैल गडॉट से की, कहा- मेरे पास ऑस्कर नहीं तो उनके पास पद्मश्री नहीं ​

कंगना ने हाल ही में बताया कि उनकी एक्शन स्किल मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट जैसी है। उन्होंने कहा, "जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के रूप में अपने किरदारों में दिखाती हूं, वह इस पूरे विश्व में कोई एक्ट्रेस नहीं दिखा पाई है। मेरे अंदर टैंलेंट कूट-कूटकर भरा है जैसे मेरिल स्ट्रीप अपने किरदारों में परतें खोलती हैं। और हां, मेरे अंदर ग्लैमर और एक्शन भी भरा है, एकदम गैल गडॉट जैसा। थलाइवी और धाकड़, यह है मेरा ट्रांसफॉर्मेशन अलर्ट।"

कंगना ने हाल ही में अपनी फिल्म धाकड़ में अपने किरदार एजेंट अग्नि का लुक पेश की। अभिनेत्री का कहना है कि यह भूमिका मृत्यु की देवी भैरवी का चित्रण है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर लुक शेयर की, शेयर तस्वीर में वह धाकड़ एक्शन सीक्वेंस को कैप्चर करती दिख रही है। अभिनेत्री मशीन गन और पिस्तौल से लैस है।

कंगना रनौत ने शेयर किया 'धाकड़' का Look, फैंस बोले- ये अग्नि है...

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, " वे इसे अग्नि कहते हैं, जोकि काफी बहादुर है। मैं कहती हूं कि वह मेरी मौत की देवी भैरवी का चित्रण है। हैशटैग धाकड़।"

धाकड़ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जो अर्जुन रामपाल को विरोधी रुद्रवीर के रूप में पेश करती है। फिल्म रजनीश रजी घई द्वारा निर्देशित है। इसे 1 अक्टूबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन