1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 दिन से नाइट में शूट करने के बाद कंगना रनौत ने शेयर की 'धाकड़' के सेट से तस्वीर

10 दिन से नाइट में शूट करने के बाद कंगना रनौत ने शेयर की 'धाकड़' के सेट से तस्वीर

 Published : Feb 12, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 11:17 pm IST

धाकड़ एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें कंगना एजेंट अग्नि की भूमिका निभाएंगी। वहीं अर्जुन रामपाल, रुद्रवीर नाम के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

कंगना रनौत kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत ने शेयर की 'धाकड़' के सेट से तस्वीर    Image Source : KANGANA RANAUT

मुंबई: जासूसी थ्रिलर 'धाकड़' की शूटिंग कर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लगातार 10 रातों तक शूटिंग करने के बाद सेट से एक फोटो शेयर की है। शुक्रवार को कंगना ने जो फोटो ट्वीट की है, उसमें वे एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाई दे रही हैं। वहीं निर्देशक रजनीश रजी घई उनके साथ मजाकिया अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस फोटो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, "नॉन स्टॉप एक्शन की 10वीं नाइट शिफ्ट, 14 घंटे की शिफ्ट ने रात से सुबह कर दी लेकिन हमारे चीफ रजी घई ऐसे हैं, जैसे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा..खर मैं आपकी हूं..चलने दीजिए हैशटैग धाकड़।"

करण कुंद्रा करेंगे 'डेटिंग आज कल' को होस्ट, बताया कितना बदल गया है डेटिंग का तरीका 

अपने अभिनय कौशल की तारीफ करते हुए हाल ही में कंगना ने ट्वीट किया था, "मैंने जितनी बड़ी रेंज में परफॉर्म किया है, दुनिया में अभी ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, जिसने ऐसा किया हो। मैं बहस के लिए तैयार हूं यदि धरती पर कोई और अभिनेत्री इससे ज्यादा रेंज दिखा सके। तब तक तो मैं इस बात पर गर्व करने का आनंद ले सकती हूं।"

इमरान हाशमी रोमांटिक गाने 'लुट गए' में आएंगे नजर, शेयर किया पोस्टर  

धाकड़ एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें कंगना एजेंट अग्नि की भूमिका निभाएंगी। वहीं अर्जुन रामपाल, रुद्रवीर नाम के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन