नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार कंगना रनौत ने इंडिया टीवी की संवाददाता प्रियंका कांडपाल से बात करते हुए कहा है कि मैं अफवाहों और कंट्रोवर्सी पर ध्यान नहीं देती,वह तो होती ही हैं गॉसिप। मेरा फोकस काम पर रहता है और वही बोलता भी है। अपने तीसरे नेशनल अवार्ड पर चर्चा करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि लोगों की बढ़ती अपेक्षाओं से मैं थोड़ा डरी हुई जरूर हूं, फिर भी मेरी आने वाली फिल्म ‘रंगून’ के लिए भी मुझे नेशनल अवार्ड मिलता है तो आप आश्चर्य नहीं करना।
इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड के शहंशाह क्यों है कंगना की एक्टिंग के इतने दीवाने, जानिए
इतना नहीं सोचा था कि मुझे तीन बार नेशनल अवार्ड मिलेगा
कंगना ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि “जब मुझे पहली बार फिल्म ‘फैशन’ के लिए सर्पोटिंग एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड मिला था तो मैनें सोचा था कि मुझे नेशनल अवार्ड तो मिला लेकिन सर्पोटिंग कैटेगरी के लिए मिला। काश मुझे बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवार्ड मिलता। लेकिन बाद में मुझे दो अवार्ड और मिल गए। इतनी उम्मीद तो मुझे नहीं थी लेकिन आई एम वेरी हैप्पी।“
हरियाणवी कैरेक्टर कुमारी कुसुम सांगवान पर
कंगना ने अपनी “फिल्म ‘तनु वेड़स मनु रिटर्नस’ में निभाए गए कुमारी कुसुम सांगवान के किरदार के लिए कहा कि वह वेरी वेरी ग्रेटीफाइन कैरेक्टर था और मेरे लिए हरियाणा जाना वहां लड़कियों के साथ इंटरेक्ट करना, डीयू कैंपस में जाना, मेरे लिए यह अच्छी बात थी की एक कैरेक्टर के लिए इतना कुछ करने को मिला, लोगों ने इसे पसंद किया मुझे इस बात से बहुत खुशी है।“
बेबाक छवि पर: कंट्रोवर्सी पर ध्यान नहीं देती, मैं चाहती हूं मेरा काम बोले
“मेरी जिंदगी का जितना वक्त रहा है उसमें जो बुरा वक्त रहा है उसे मैंने हमेशा अकेले देखा है, मैं काफी सेंसटिव रही हूं। ना तो मैं टीवी देखती हूं और ना अखबार पढ़ती हूं लेकिन जब यह पता चलता है कि कुछ लोग ऐसे भी है जो मुझे प्रोत्साहन दे रहे हैं, मेरे काम की सराहना कर रहे हैं तो अच्छा लगता है। लोग मेरे लिए अच्छे ब्लॉग लिख रहे हैं, सोशल मीडिया पर प्रोत्साहन दे रहे हैं, तो उनको देखकर अच्छा लगता है दुनिया में अगर बुरे लोग हैं तो अच्छे लोग भी हैं।“
अगली स्लाइड में वीडियो में देखिए कंगना रनौत का विशेष साक्षात्कार