1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना काल में घर पर यूं वक्त बिता रही हैं कंगना रनौत, जावेद अख्तर की पंक्तियां लिखकर शेयर की अपनी Photos

कोरोना काल में घर पर यूं वक्त बिता रही हैं कंगना रनौत, जावेद अख्तर की पंक्तियां लिखकर शेयर की अपनी Photos

 Published : Apr 25, 2021 11:10 am IST,  Updated : Apr 25, 2021 11:10 am IST

कंगना रनौत कोरोना काल में घर पर वक्त बिता रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।

kangana ranaut spends quality time at her home amid coronavirus second wave shares javed akhtar shay- India TV Hindi
कोरोना काल में घर पर यूं वक्त बिता रही हैं कंगना रनौत, जावेद अख्तर की पंक्तियां लिखकर शेयर की अपनी Photos  Image Source : INSTAGRAM: KANGANA RANAUT

पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से जूझ रहा है। इस समय सभी एक-दूसरे को घर पर रहने की सलाह दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कोरोना काल में घर पर वक्त बिता रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिस पर जावेद अख्तर की कुछ पंक्तियां लिखी हैं। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

कंगना ने क्रीम कलर की कंफर्टेबल ड्रेस पहनी हुई है। वो अपने घर की बालकनी में झूले पर बैठी हुई हैं। उनके हाथ में किताब है। उनके आसपास काफी हरियाली है। उन्होंने बालकनी के अलग-अलग हिस्सों में अपनी फोटोज क्लिक कराई हैं। 

सोनू सूद के कोरोना से जल्द ठीक होने पर कंगना ने दिया रिएक्शन, बोलीं - ये वैक्सीन का है कमाल

अभिनेत्री ने फोटो कैप्शन में लिखा है- "ख़ैर मैं प्यासा रहा मगर उसने इतना तो किया, मेरी पलकों की क़तारों को वो पानी दे गया, उससे मैं कुछ पा सकूँ ऐसी कहाँ उम्मीद थी, ग़म भी शायद वो बराए मेहरबानी दे गया, उम्र भर दोहरूँगा ऐसी कहानी दे गया -जावेद अख़्तर।'

इससे पहले कंगना ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी। उन्होंने अपने घर के अंदर और बाहरी हिस्से में फोटो शूट कराया। उन्होंने कैप्शन में फ़ना निज़ामी की पंक्तियां लिखीं- "वो मज़ा कहाँ वस्ल-ए-यार में, लुत्फ़ जो मिला इंतज़ार में, फ़िक्र-ए-आशियाँ, हर खिज़ा में की, आशियाँ जला हर बाहर में।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना 'थलाइवी' फिल्म में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। इसके अलावा वो 'तेजस', 'धाकड़' और 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' जैसी मूवीज में भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन