1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दिया बड़ा बयान

2019 लोकसभा चुनाव से पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दिया बड़ा बयान

 Published : Jul 29, 2018 12:30 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 12:37 pm IST

कंगना ने कहा- नरेंद्र मोदी इस पद पर अपने माता-पिता की वजह से नहीं आए हैं बल्कि कड़ी मेहनत करके वो यहां तक पहुंचे हैं। निश्चित रूप से उन्हें अगले साल फिर से सत्ता में आना चाहिए।

Narendra modi-Kangana Ranaut- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी- कंगना रनौत

नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कंगना से जब पूछा गया कि क्या 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएण नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए, इस पर कंगना ने न सिर्फ पीएम मोदी की तारीफ की बल्कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सबसे योग्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने बल पर यहां तक आए हैं।

कंगना ने कहा- वह इस पद पर अपने माता-पिता की वजह से नहीं आए हैं बल्कि कड़ी मेहनत करके वो यहां तक पहुंचे हैं। निश्चित रूप से उन्हें अगले साल फिर से सत्ता में आना चाहिए, क्येंकि 5 साल का समय देश को गड्ढे से बाहर निकालकर विकास की राह पर ले जाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

बता दें, शनिवार को जब कंगना रनौत एक शॉर्ट फिल्म चलो जीते हैं की स्क्रीनिंग पर पहुंची तो उनसे ये सवाल पूछा गया था। यह फिल्म पीएम मोदी के शुरुआती जीवन से प्रेरित है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि इस फिल्म को बेहद खूबसूरती से बनाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कितने संघर्ष के बाद वो यहां तक पहुंचे हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन