1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'थलाइवी' के सेट से कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीरें, जयललिता के लुक में छाईं

'थलाइवी' के सेट से कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीरें, जयललिता के लुक में छाईं

 Published : Oct 11, 2020 10:35 am IST,  Updated : Oct 11, 2020 11:00 am IST

कंगना ने बताया है कि एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

kangana ranaut thalaivi Jayalalitha look- India TV Hindi
कंगना रनौत ने 'थलाइवी' फिल्म से अपने लुक की फोटोज शेयर की हैं Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'थलाइवी' की शूटिंग में बिजी हैं, जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर आधारित है। कंगना ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ नई फोटोज शेयर की हैं और बताया है कि एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो गई है। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

कंगना रनौत ने इन तस्वीरों में अपने साथ-साथ दिवंगत पूर्व सीएम जयललिता की भी फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जया मां के आशीर्वाद से थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है। कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन एक्शन और कट के बीच कुछ भी नहीं बदलता। पूरी टीम का शुक्रिया।"

कंगना रनौत ने फिल्म के सेट से शेयर की कुछ झलकियां, 'थलाइवी' की कर रही हैं शूटिंग

कंगना रनौत कई महीनों बाद फिल्म के सेट पर वापसी कर खुश हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को फिल्म 'थलाइवी' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह डॉयरेक्टर एएल विजय से बातचीत करती नजर आ रही हैं। 

सुशांत मामला : कंगना रनौत ने आत्महत्या की थ्योरी को किया दरकिनार, पूछे ये सवाल

कैप्शन में लिखा है, "गुड मॉर्निग दोस्तों, ये मेरे प्रतिभाशाली और सबसे स्नेही निर्देशक एएल विजय जी के साथ कल सुबह की चर्चा के समय की कुछ फोटो हैं। इस दुनिया में कई अद्भुत स्थान हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे सुखद और सुकून देने वाली जगह फिल्म सेट है। हैशटैग थलाइवी।"

फिल्म 'थलाइवी' तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन