1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने ट्विटर को कहा 'हिंदूफोबिक' और 'एंटीनेशनल'

कंगना रनौत ने ट्विटर को कहा 'हिंदूफोबिक' और 'एंटीनेशनल'

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 11:01 pm IST

कगंना ने लिखा है- सुनने में आ रहा है कि सरकार शायद ट्विटर पर बैन लगाने वाली है। भारत में ऐसा होने की जरुरत भी है। हमें इस तरह के 'हिंदूफोबिक' और 'एंटीनेशनल' प्लेटफार्म की जरुरत भी नहीं है।

कंगना रनौत ने ट्विटर को कहा 'हिंदूफोबिक' और 'एंटीनेशनल'- India TV Hindi
कंगना रनौत ने ट्विटर को कहा 'हिंदूफोबिक' और 'एंटीनेशनल' Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर को 'हिंदूफोबिक' और 'एंटीनेशनल' प्लेटफॉर्म करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अभिनेत्री ने अपने विचारों को एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "पिता के साथ मेरी एक दुर्लभ तस्वीर, जिसमें हम किसी बात पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं। हालांकि, किसी को याद नहीं है वो कौन सी बात थी। खैर सुनने में आ रहा है कि सरकार शायद ट्विटर पर बैन लगाने वाली है। भारत में ऐसा होने की जरुरत भी है। हमें इस तरह के 'हिंदूफोबिक' और 'एंटीनेशनल' प्लेटफार्म की जरुरत भी नहीं है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन