1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पंगा’ के लिए नेशनल कबड्डी खिलाड़ी बनने को तैयार हैं कंगना रनौत

‘पंगा’ के लिए नेशनल कबड्डी खिलाड़ी बनने को तैयार हैं कंगना रनौत

 Published : Aug 24, 2018 07:18 am IST,  Updated : Aug 24, 2018 07:18 am IST

कंगना रनौत हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'पंगा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कंगना को एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में देखा जाने वाला है।

Kangana Ranaut - India TV Hindi
Kangana Ranaut

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'पंगा' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कंगना को एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में देखा जाने वाला है। अश्विनी ने मंगलवार को अपनी अगली फिल्म के बारे में ट्वीट किया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में कंगना के साथ पंजाबी सिंगर-अभिनेता जस्सी गिल और अभिनेत्री नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म परिवार के महत्व पर आधारित है।

अश्विनी ने लिखा, "मेरी मौजूदा वास्तविकता मेरे अपने निकट के लोगों के मुझमें विश्वास का प्रतिबिंब है। कंगना रनौत, जस्सी गिल, नीना गुप्ता के साथ 'पंगा' प्रस्तुत। फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा निर्मित। वर्ष 2019 में सिनेमाघरों में।" कंगना इस फिल्म से काफी जुड़ाव मानती हैं। उन्होंने कहा, "पंगा मेरे लिए दोगुनी खास है क्योकि मैं राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में दिखूंगी। यह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगा! मैं अश्विनी और फॉक्स स्टार टीम के साथ रोमांच के लिए उत्साहित हूं।"

बता दें कि कुछ समय पहले ही अश्विनी ने अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी देते अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह फिल्म की पूरी स्टार कास्ट अपने परिवार के साथ दिखाई दे रही थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन