1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की बहन रंगोली ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा-डिप्रेशन 'वीडियो पर बारातियों की तरह नाचते हैं'

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा-डिप्रेशन 'वीडियो पर बारातियों की तरह नाचते हैं'

 Published : Jul 05, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 08:17 pm IST

तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और वरुण धवन के बाद रंगोली का अगला टारगेट दीपिका पादुकोण बनी हैं। दीपिका के एक बूमरेंग वीडियो शेयर करने के बाद रंगोली उनके पीछे पड़ गई हैं।

Kangana ranaut and deepika padukone- India TV Hindi
Kangana ranaut and deepika padukone

कंगना रनौत(Kangana) की बहन रंगोली का निशाना इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बनी हैं। कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद जो लोग ट्रेलर की तारीफ करने के साथ कंगना ना नाम मेंशन नहीं कर रहे थे रंगोली ने उनके खिलाफ ट्वीट किए हैं। तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और वरुण धवन के बाद रंगोली का अगला टारगेट दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) बनी हैं। दीपिका के एक बूमरेंग वीडियो शेयर करने के बाद रंगोली उनके पीछे पड़ गई हैं।

दीपिका पादुकोण ने यह बूमरेंग अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शेयर किया था। दरअसल दीपिका की मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन के बारे में बात करने की वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन टीएलएलएल ने दीपिका के डांस करते हुए एक छोटी-सी वीडियो ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पहली बार दीपिका पादुकोण ने पब्लिक में अपने डिप्रेशन के बारे में नेशनल टेलिविजन पर बात की। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वीडियो में दीपिका लिव लॉफ लव फाउंडेशन की चेयरमैन अन्ना चंडी के साथ डांस कर रही हैं।

वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद रंगोली ने कमेंट किया- ये क्या हो रहा है? ये डिप्रेशन होता है, ये वो लोग हैं जिनको मेंटल वर्ड से प्रॉब्लम थी, मगर डिप्रेशन वीडियो पर बारातियों की तरह नाच रहे हैं, क्या घटिया वाहियात तरीका है डिप्रेशन के नाम पर पब्लिसिटी लेने का।

आपको बता दें दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन ने कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या से मेंटल शब्द पर आपत्ति जताई थी। रंगोली ने दीपिका की इस वीडियो पर अपना गुस्सा निकाल दिया। लगता है कंगना की फिल्म का नाम बदलना रंगोली को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।

Also Read:

Shehar ki ladki song out: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना का गाना हुआ रिलीज, डायना पैंटी, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी ने लगाए ठुमके

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने न्यूयॉर्क में फैंस के साथ ली सेल्फी, तस्वीर वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन