1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Shehar ki ladki song out: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना का गाना हुआ रिलीज, डायना पैंटी, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी ने लगाए ठुमके

Shehar ki ladki song out: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना का गाना हुआ रिलीज, डायना पैंटी, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी ने लगाए ठुमके

 Published : Jul 05, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 05:57 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का दूसरा गाना 'शहर की लड़की' रिलीज हो गया है।

Khandani shafakhana song out- India TV Hindi
Khandani shafakhana song out Image Source : YOUTUBE

सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) की आने वाली खानदानी शफाखाना(Khandaani Shafakhana) जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम शहर की लड़की है। यह 1990 का पॉपुलर गाना है जिसे रीक्रिएट किया गया है। इस गाने में डायना पैंटी, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही गाने में बादशाह का रैप भी है।

शहर की लड़की गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। तुलसी कुमार और बादशाह ने यह गाना गाया है। बादशाह ने इस गाने के लिए रैप भी लिखा है।

गाने के रिक्रिएट करने पर फिल्म मेकर्स ने एक खास चीज रखी है। उन्होंने 1990 में आए गाने के सितारों को भी इस गाने में शामिल किया है।

फिल्म खानदानी शफाखाना की बात करें तो यह एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा अपने खानदारी दवाखाने को चलाती हैं। वो दवाखाना यौन रोगियों का है। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा के साथ वरुण शर्मा और अन्नू कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। 

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

हनी सिंह के गाने पर सनी लियोनी- दिलजीत दोसांझ ने लगाए ठुमके, रिलीज हुआ 'अर्जुन पटियाला' का दूसरा गाना Crazy Habibi Vs Decent Munda

Psycho Saiyaan Teaser: प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' के पहले गाने का टीज़र रिलीज!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन