1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अश्लील और द्विअर्थी गानों पर कनिका कपूर ने कही ये बात

अश्लील और द्विअर्थी गानों पर कनिका कपूर ने कही ये बात

 Published : Jun 14, 2016 05:09 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 05:09 pm IST

'बेबी डॉल' और 'चिट्टिइयां कलायां' जैसे बेहतरीन गीतों से चर्चा में आई सिंगर कनिका कपूर ने अपनी आवाज के दम पर एक अलग जगह बना ली है।

Kanika Kapoor- India TV Hindi
Kanika Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड में 'बेबी डॉल' और 'चिट्टिइयां कलायां' जैसे बेहतरीन गीतों से चर्चा में आई सिंगर कनिका कपूर ने अपनी आवाज के दम पर एक अलग जगह बना ली है। लेकिन हिन्दी सिनेमा के लिए ऐसे शानदार गीत गानें वाली सिंगर कनिका ने हाल ही में गीतों को लेकर अपनी पसंद के बारे में खुलासा किया है। कनिका का कहना है कि उन्हें गाली-गलौच वाले गीत पसंद नहीं हैं और वह इन्हें 'बेहद निम्न' मानती हैं।

इसे भी पढ़े:- हॉट सनी लियोन बनी चाइनीज सुपर गर्ल, देखे वीडियो

‘उड़ता पंजाब’ को हाईकोर्ट से मिली हरी झंडी, बॉलीवुड ने जताई प्रतिक्रिया

इन दिनों द्विअर्थी गीतों का चलन है। क्या वह ऐसे गीत गाना चाहेंगी? इस सवाल पर कनिका ने कहा, "मुझे गाली-गलौच वाले गीत पसंद नहीं हैं। मुझे वे बेहद निम्न लगते हैं..जब तक कि वे पटकथा का हिस्सा न हों, मैं यह नहीं करूंगी। मैं बोल्ड अर्थो वाले गीत नहीं गाऊंगी।"

कनिका ने कहा कि उनकी अब तक की यात्रा शानदार रही है। उन्होंने कहा, "यह बेहद मजेदार यात्रा रही है और यह मेरे लिए बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। मैं आठ साल की उम्र से गा रही हूं। मुझे अभी काफी दूर जाना है।" कनिका ने कहा, "एक गायिका के तौर पर मैं दिल से गाती हूं। मेरे लिए मेरा व्यापार मेरा संगीत है और मैं अपने लिए और अपनी आत्मा के लिए गाती हूं।

कनिका ने कुछ वक्त पहले अभिनय करने को लेकर कहा कि, उन्हें इसके लिए कई प्रस्ताव मिल चुके हैं। लेकिन जब कोई बेहतरीन प्रस्ताव उन्हें मिलेगा तब वह जरूर अभिनय क्षेत्र में भी कदम रखेंगी। उन्होंने आगे कहा था कि, वह अभिनय करने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन उनका किरदार मजेदार होना चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन