1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद कनिका कपूर का स्टेटमेंट आया सामने, डॉक्टर और नर्सों को कहा धन्यवाद

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद कनिका कपूर का स्टेटमेंट आया सामने, डॉक्टर और नर्सों को कहा धन्यवाद

 Published : Apr 26, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 09:48 am IST

कनिका कपूर ने स्टेटमेंट जारी करते हुए उन तमाम बातों का जिक्र किया है जो तब फैली थीं जब वो कोरोना वायरस का इलाज करा रही थीं।

कनिका कपूर- India TV Hindi
कनिका कपूर

कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक ठीक होने के बाद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इलाज कराने के दौरान उनको लेकर काफी चर्चा हुई और लापरवाही बरतने के लिए आलोचना भी हुई, जिस पर अब उनका स्टेटमेंट सामने आया है। गायिका ने बताया कि अब उनकी तबीयत एकदम ठीक है और वो परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।

कनिका कपूर ने लिखा है, 'मैंने अपने बारे में कई सारी बातें सुनी हैं, क्योंकि मैं चुप थी। मैं इसलिए चुप नहीं थी कि मैं गलत थी, बल्कि इस वजह से क्योंकि मुझे पता था कि कुछ गलत जानकारियों और गलतफमियों के कारण सब हुआ है। मैं अपने परिवार और सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं आशा करती हूं कि ध्यानपूर्वक और सुरक्षित रहें।'

सिंगर ने आगे लिखा, 'जैसे ही मुझे लक्षण महसूस हुए, मैं खुद अपना टेस्ट कराने अस्पताल गई। मैं सभी डॉक्टर्स और नर्सों का धन्यवाद कहती हूं, जिन्होंने मेर देखरेख की।'

गौरतलब है कि कनिका कपूर लंदन से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चला, जिसके बाद वो ठीक होकर घर पहुंच गई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन