1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद शेयर की परिवार के साथ समय बिताते हुए फोटो

कनिका कपूर ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद शेयर की परिवार के साथ समय बिताते हुए फोटो

 Published : Apr 26, 2020 09:46 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 09:57 pm IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। ठीक होने के बाद उन्होंने आज परिवार के साथ फोटो शेयर की है।

kanika kapoor- India TV Hindi
कनिका कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कनिका को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक अस्पताल में देखभाल और दो बार टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कनिका को छुट्टी दे दी गई थी। अब वह लखनऊ में अपने परिवार के साथ ही समय बिता रही हैं। कोरोना से जंग जीतने के बाद कनिका ने परिवार के साथ चाय पीते हुए फोटो शेयर की है।

कनिका कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-आपको चाहिए एक गर्म मुस्कान, एक गर्म दिल और एक गर्म कप चाय।  #familytime #lucknowdiaries #stayhomestaysafe

कोरोना से ठीक होने के बाद अब कनिका कपूर का स्टेटमेंट सामने आया है। कनिका कपूर ने लिखा है, 'मैंने अपने बारे में कई सारी बातें सुनी हैं, क्योंकि मैं चुप थी। मैं इसलिए चुप नहीं थी कि मैं गलत थी, बल्कि इस वजह से क्योंकि मुझे पता था कि कुछ गलत जानकारियों और गलतफमियों के कारण सब हुआ है। मैं अपने परिवार और सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं आशा करती हूं कि ध्यानपूर्वक और सुरक्षित रहें।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कनिका कपूर बेबी डॉल, चिटिया कलाईयां जैसे सुपरहिट गाने गा चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन