1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट की नहीं हो पाई थी जांच, सेहत में हो रहा है सुधार

कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट की नहीं हो पाई थी जांच, सेहत में हो रहा है सुधार

 Published : Mar 29, 2020 10:29 am IST,  Updated : Mar 29, 2020 10:35 am IST

कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से पीड़ित होने का जानकारी दी थी।

kanika kapoor latest news- India TV Hindi
कनिका कपूर का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं। वो इसी महीने विदेश से भारत लौटी थीं और अपनी तबीयत के बारे में अनजान होने के कारण उन्होंने कई पार्टी भी अटेंड की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

हाल ही में खबर आई थी कि कनिका कपूर तीसरी बार भी टेस्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली हैं। हालांकि, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तकनीकी इश्यू की वजह से तीसरी बार उनकी टेस्ट रिपोर्ट ही नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि कनिका कपूर के अलावा अस्पताल में भर्ती छह अन्य लोगों की रिपोर्ट भी जांच के लिए भेजी गई थी, लेकिन किसी टेक्निकल वजह से उनकी रिपोर्ट की जांच नहीं हो सकी। वहीं, जिन संदिग्धों की रिपोर्ट जांच के लिए गई थी, वो सभी नेगेटिव आए हैं। ये भी कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका की तबीयत पहले से बेहतर है और लगातार सुधार हो रहा है।

बता दें कि कनिका लकनऊ के एसपीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट हैं और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले वो मेडिकल कॉलेज में एडमिट थीं। उनकी दूसरी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई थी। 

भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित कनिका बॉलीवुड की एक लोकप्रिय गायिका हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण लखनऊ में हुआ। 18 साल की छोटी उम्र में, उसने शादी कर ली और 1997 में अपने पति राज चंडोक के साथ रहने लंदन चली गईं। दोनों की मुलाकात कनिका के चचेरे भाई की शादी में हुई थी। तीन बच्चों के पैदा होने के बाद दोनों का तलाक हो गया और कनिका वापस देश आ गई। उन्होंने 'जुगनी जी', 'बेबी डॉल', 'चिट्टियां कलाइयां' और 'लवली' जैसे चार्टबस्टर गाने गाए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन