1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ अभिनेता हीरान्नैया नरसिम्हा मूर्ति का निधन

कन्नड़ अभिनेता हीरान्नैया नरसिम्हा मूर्ति का निधन

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2019 11:34 pm IST,  Updated : May 02, 2019 11:34 pm IST

कन्नड़ रंगमंच के 84 वर्षीय कलाकार और फिल्म अभिनेता हीरान्नैया नरसिम्हा मूर्ति का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया।

Kannada actor Hirannaiah Narasimha- India TV Hindi
Kannada actor Hirannaiah Narasimha

कन्नड़ रंगमंच के 84 वर्षीय कलाकार और फिल्म अभिनेता हीरान्नैया नरसिम्हा मूर्ति का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंगेरी स्थित बीजीएस ग्लेनेगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल ने कन्नड़ अभिनेता के मौत की पुष्टि की।

एक बयान में कहा गया, "उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधा दी जा रही थी और उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही थी। शुरुआत में सुधार के संकेत मिले थे लेकिन बीमारी बढ़ने केचलते उनका लीवर बिगड़ता जा रहा था।"

बयान में कहा गया, "उन्हें बचाने के सभी बेहतरीन प्रयास किए गए। इसके बावजूद उनका सुबह 8.45 बजे निधन हो गया।"

हीरान्नैया का जन्म 15 फरवरी 1934 को कर्नाटक के मैसूरु में हुआ था और उन्होंने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कर्नाटक राज्य पुरस्कार भी जीता था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन