1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कन्नड़ फिल्म 'लॉ' 26 जून को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

कन्नड़ फिल्म 'लॉ' 26 जून को अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

 Published : May 15, 2020 10:28 am IST,  Updated : May 15, 2020 11:18 am IST

कन्नड़ फिल्म 'लॉ' अमेजन प्राइम पर 26 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पोस्टर सामने आया है।

law- India TV Hindi
लॉ फिल्म Image Source : TWITTER/AMAZON PRIME

लॉकडाउन के चलते फिल्में थिएटर की जगह अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। अमेजन प्राइम पर 7 भारतीय फिल्में रिलीज होने वाली हैं। गुलाबो-सिताबो और शकुंतला देवी के बाद अब कन्नड़ फिल्म लॉ अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इस फिल्म का 26 जून को प्रीमियर होगा।

अमेजन प्राइम ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-अब, हमारे पास अपने बयान का समर्थन करने के लिए सबूत का एक टुकड़ा है! लॉ 26 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

आपको बता दें लॉ में रागिनी प्राजवल, सीरी प्रह्लाद और मुख्यमंत्री चंद्रु अहम भूमिका निभाते नजर आएंगें। इस फिल्म को रघु समार्थ ने लिखा और अश्विनी, पुनीथ राजकुमार ने डायरेक्ट किया है।

अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली 7 फिल्में- गुलाबो-सिताबो, शकुंतला देवी, लॉ, पोनमगल वंधल, पेंगुइन, फ्रेंच बिरयानी, सुफियम सुजातयम शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन