1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सीरियस ड्रिपेशन से जूझ रहे हैं लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा

सीरियस ड्रिपेशन से जूझ रहे हैं लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा

 Published : Jul 23, 2017 03:16 pm IST,  Updated : Jul 23, 2017 03:16 pm IST

लोगों को हंसाने वाला कॉमेडियन आजकल उदास रहने लगा है। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

kapil- India TV Hindi
kapil

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा की तबीयत आजकल ठीक नहीं है। कपिल ने लगातार तीन शो की शूटिंग कैंसिल कर दी। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल तक में भर्ती करना पड़ा था। हाल ही में मुबारकां की टीम ‘द कपिल शर्मा’ शो की शूटिंग किए बिना लौटी थी। शाम को 5 बजे पहुंचे अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी रात 10 बजे तक कपिल का इंतजार करते रहे लेकिन कपिल नहीं पहुंचे।

कुछ ऐसा ही शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा शर्मा के साथ हुआ था। वो अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में पहुंचे थे लेकिन कपिल नहीं आए और शाहरुख-अनुष्का को बिना शो किए ही वापस लौटना पड़ा।

इससे पहले गेस्ट इन लंदन की टीम भी बिना शूट किए वापस लौट गई थी। बार-बार शूट कैंसिल करने की वजह से लोग कपिल से नाराज हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। कपिल की बहन पूजा देवगन ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके भाई की तबीयत ठीक नहीं है। वो अनप्रोफेशनल नहीं हैं, अपने काम का सम्मान करते हैं। पूजा ने बताया कि कपिल डिप्रेशन में हैं। अभी तक कपिल के परिवार को भी ये बात नहीं पता है। पूजा कुछ दिन पहले ही कपिल से मिलकर आई हैं।

लोगों को हंसाने वाला कॉमेडियन आजकल उदास रहने लगा है। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि कपिल जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौट आए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन