1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किस-किसको प्यार करू ट्रेलर: कपिल शर्मा हैं फुलटू कॉमेडी के मूड में

किस-किसको प्यार करू ट्रेलर: कपिल शर्मा हैं फुलटू कॉमेडी के मूड में

 Published : Aug 14, 2015 02:37 pm IST,  Updated : May 20, 2022 07:54 pm IST

नई दिल्लीः स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा छोटे पर्दे से सीधे बड़े पर्दे पर एंट्री मारने के लिए तैयार हो गए हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'किस-किसको प्यार करू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और कपिल

कपिल शर्मा की 'किस...- India TV Hindi
कपिल शर्मा की 'किस किसको प्यार करू' का ट्रेलर आउट

नई दिल्लीः स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा छोटे पर्दे से सीधे बड़े पर्दे पर एंट्री मारने के लिए तैयार हो गए हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'किस-किसको प्यार करू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और कपिल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

फिल्म में कपिल एक या दो नहीं बल्कि चार बार शादी करते है लेकिन उनकी पत्नियों को इसकी कोई खबर नहीं है। फिल्म का ये कॉन्सेप्ट सुनकर आपको गोविंदा की फिल्म 'साजन चले ससुराल' और 'सैंडविच' की याद आ गई होगी, वहीं अनिल कपूर की फिल्म 'घरवाली बाहरवाली' में भी ऐसी कहानी गढ़ी जा चुकी है।

कपिल यहां पर उनसे दो कदम आगे निकल गए है। साथ ही फिल्म में उनका हंसाने का सिगनेचर स्टाइल साफ नजर आ रहा है लेकिन एक पल के लिए आप उनकी स्टैंडअप कॉमेडी की आभा से बाहर नहीं निकल पाते।

निर्देशक अब्बास-मस्तान ने कुछ एडल्ट जोक्स और सह कलाकारों जैसे वरुण शर्मा, अरबाज खान को फिल्म में डाला है जो अंत में फिल्म के लिए कारगर साबित होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गुपचुप रचाई शादी?

फिल्म में ग्लैमर का तड़का डालती है मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम जो कपिल के साथ रोमांस करती दिख रही हैं।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन