कपिल शर्मा(kapil Sharma) इन दिनों में टीवी पर छाए हुए हैं। उनका 'द कपिल शर्मा शो' टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर चल रहा है। शो की सक्सेस का क्रेडिट कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) को भी दिया जा रहा है। हाल ही में अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को प्रमोट करने आईं जूही चावला ने कपिल की तारीफ करते हुए कहा। जब वह पिछली बार आईं थी तो कपिल ज्यादातर सभी लोगों को वेट कराते थे। मगर इस बार जब वो सेट पर आईं तो कपिल शर्मा पहले से सेट पर थे और 10 बजे तक घर चले जाते हैं। जूही ने इस बात का क्रेडिट गिन्नी को दिया।
Related Stories
कपिल और गिन्नी दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों लंबे समय से रिलेश्नशिप में थे। बहुत से लोगों को गिन्नी के बारे में ज्यादा पता नहीं। इस बार हमारे हाथ गिन्नी की बचपन की कुछ फोटोज हाथ लगी हैं। उनके स्कूल की फोटोज में वह बहुत क्यूट लग रही हैं।
आपको बता दें कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। 12 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से और 13 दिसंबर को सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। जिसके बाद 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी मस्ती करते नजर आए थे। कहा जा रहा है कि कपिल फरवरी में दिल्ली में एक रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल हो सकते हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर भारत में स्मगलिंग करने का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस
मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की रोड एक्सीडेंट में मौत, शो के लिए दिल्ली से आगरा जा रही थीं