1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृतसर और मुबंई के बाद अब दिल्ली में रिसेप्शन देंगे कपिल शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते हैं शामिल

अमृतसर और मुबंई के बाद अब दिल्ली में रिसेप्शन देंगे कपिल शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी हो सकते हैं शामिल

 Published : Jan 24, 2019 11:10 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 11:12 am IST

कपिल शर्मा अब दिल्ली में अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन होस्ट करने जा रहे हैं। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

kapil sharma and ginni chatrath- India TV Hindi
kapil sharma and ginni chatrath Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA

कॉमेडियन कपिल शर्मा(kapil Sharma) की शादी का जश्न अभी तक खत्म नहीं हुआ है। अमृतसर और मुंबई के बाद अब कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) फरवरी में एक और रिसेप्शन होस्ट करने जा रहे हैं। यह रिसेप्शन दिल्ली में होने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले हैं। इससे पहले कपिल ने14 दिसंबर को रिश्तेदारों के लिए अमृतसर में और फिर 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन दिया था। मुंबई वाली पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। अब तीसरा रिसेप्शन दिल्ली में होने जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा की दिल्ली में होने वाली पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बड़े नेता और ब्यूरोक्रेट्स आने वाले हैं। कपिल शर्मा के प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे संबंध माने जाते हैं तो माना जा रहा है कि वह इस कपल को मुबारकबाद देने जरुर जाएंगे।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ से पहले दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह और निक जोनस- प्रियंका चोपड़ा भी तीन रिसेप्शन होस्ट कर चुके हैं।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी दो रीति-रिवाजों से हुई थी। 12 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों से और 13 दिसंबर को सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी गिन्नी के होमटाउन जालंधर में हुई थी। शादी के बाद कपिल ने अमृतसर में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन भी दिया था।

इन दिनों कपिल शर्मा का शो टीआरपी में सबसे ऊपर चल रहा है। यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करे।

Also Read:

शादी के बंधन में बंधे प्रतीक बब्बर और सान्या सागर, पहली फोटो आई सामने

Malaika Arora का ड्राइवर कर रहा था प्राइवेट बातें लीक, नौकरी से किया आउट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन