Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने कुछ इस अंदाज में किया अपनी सासू मां को बर्थडे विश

कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने कुछ इस अंदाज में किया अपनी सासू मां को बर्थडे विश

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Jan 15, 2019 05:05 pm IST, Updated : Jan 15, 2019 06:03 pm IST

गिन्नी चतरथ ने अपनी सास को उनका जन्मदिन ट्विटर पर एक फोटो शेयर करके किया। उस पोस्ट पर उन्होंने लिखा-'' जन्मदिन मुबारक हो मां, आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें। '' इस फोटो में वह अपने पति और सास के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

Kapil Sharma- India TV Hindi
कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक साथ मनाया अपनी मां का बर्थडे।

Kapil Sharma and his wife celebrated their mother's birthday : 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने लौटे हैं। कपिल ने 12 दिसंबर 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी की थी। उन्होंने इस साल अपनी शादी के बाद साथ में पहली लोहड़ी सेलीब्रेट की थी। बता दें, 14 जनवरी को कपिल की मां जनक रानी का बर्थडे था। कपिल और उनकी पत्नी ने मां का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया।

गिन्नी चतरथ ने अपनी सास को उनका जन्मदिन ट्विटर पर एक फोटो शेयर करके किया। उस पोस्ट पर उन्होंने लिखा-'' जन्मदिन मुबारक हो मां, आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें। '' इस फोटो में वह अपने पति और सास के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

 
वहीं कपिल ने भी अपनी मां की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, ''आपको जन्मदिन मुबारक हो मां। मुझे इस खूबसूरत दुनिया में लाने के लिए मैं आपका शुक्रिया करता हूं। यह दुनिया बहुत सुंदर है क्योंकि आप इसमें हो। आप इसी तरह हमेशा मुस्कुराते रहो, लव यू।''

आपको बता दें, कपिल अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। उनकी मां भी उन्हें हमेशा सपोर्ट करती नज़र आती हैं। वह उनके किसी भी शो को मिस नहीं करतीं।
 
कपिल शर्मा एक जाने माने कॉमेडियन हैं। उन्होंने अपने शो के ज़रिए दर्शकों के दिलों में एक अलग ही तरह की इमेज बनाई है। लोग उन्हें और उनके शो को बहुत पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने एक बार फिर अपने नए शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की है। उनके इस नए शो ने टीवी पर आते ही धमाल मचा दिया है। कपिल का यह शो एक ही हफ्ते में इतना फेमस हो गया है कि टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे नज़र आ रहा है।

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें -

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी

सपना चौधरी की फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रफ टफ पुलिस अफसर के रोल में दिखीं

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement