1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने पीएम को भेजा अपनी शादी का कार्ड

कपिल शर्मा ने पीएम को भेजा अपनी शादी का कार्ड

 Published : Dec 03, 2018 11:49 am IST,  Updated : Dec 03, 2018 11:49 am IST

कपिल शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी का कार्ड राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा।

Kapil sharma and ginni chatrath- India TV Hindi
Kapil sharma and ginni chatrath Image Source : INSTAGRAM/KAPIL SHARMA

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। जहां एक तरफ प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो कुछ समय बाद कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा भी शादी करने वाले हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। कपिल की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। कपिल ने अपनी शादी का कार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा है।

कपिल की शादी का कार्ड बेहद खूबसूरत है। कपिल ने कार्ड मिठाईयों से सजाकर भेजा है। कपिल की शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।

कपिल की शादी 12 दिसंबर को फगवाड़ा में होगी। फगवाड़ा गिन्नी का होमटाइन है। शादी के फंक्शन की शुरुआत 10 दिसंबर से ही हो जाएगी। 10 दिसंबर को कपिल की बहन के घर माता की चौकी होगी। जिसमें ऋचा शर्मा परफार्म कर सकती हैं। 11 दिंसबर को संगीत और मेहंदी सेरेमनी होने वाली है। इसके बाद 12 दिसंबर को शादी और 14 दिंसबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा। अमृतसर वाले रिसेप्शन में दलेर मेहंदी और गुरदास मान परफार्म कर सकते हैं। आपको बता दें कपिल मुंबई लौटने के बाद यहां भी 24 दिंसबर को रिसेप्शन पार्टी देंगें।

हाल ही में कपिल शर्मा दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में नजर आए थे। कपिल शर्मा की जल्द ही टेलिविजन पर वापसी होने वाली है। वह अपने शो द कपिल शर्मा शो 2 के साथ वापसी कर रहे हैं। शो का टीजर रिलीज हो चुका है। शो की शूटिंग कपिल शादी के बाद ही करेंगें। टीजर को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। अब देखना ये है कि शो को लोग कितना पसंद करते हैं।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो, मां और निक के साथ खूब किया डांस

दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना की वजह से नहीं बल्कि इसलिए नहीं आए आलिया-रणबीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन